नेशनल बॉक्सिंग के लिए जिले के चार खिलाड़ी चयनित

Updated:
विज्ञापन
नेशनल बॉक्सिंग के लिए जिले के चार खिलाड़ी चयनित

नेशनल बॉक्सिंग के लिए जिले के चार खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के चार बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है. चारों खिलाड़ी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस प्रतियोगिता का आयोजन सात से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा. चयनित खिलाड़ियों में लक्ष्मी कुमारी, अनन्या कुमारी, ऋषि बाबू और विश्वजीत सिंह शामिल हैं. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गढ़वा में खुशी का माहौल है. गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडे, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह प्रशिक्षक राम प्रवेश तिवारी और गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के संरक्षक सह कोषाध्यक्ष नितिन तिवारी ने चारों खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इस मौके पर साथी बॉक्सिंग खिलाड़ी आराध्या कुमारी, अमीषा उजाला, सृष्टि तिवारी, श्रेयांशी कुमारी, बिट्टू कुमार, सौरव कुमार, शिवम कुमार, गौतम तिवारी, आयुष कुमार, आयुष पांडे, प्रतिक राज दुबे, नैतिक कुमार आदि ने भी अपने साथियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola