खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की किराना दुकानों में छापामारी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की किराना दुकानों में छापामारी

डंडई प्रखंड मुख्यालय बाजार में जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने शुक्रवार को विभिन्न किराना दुकानों में औचक छापेमारी की

विज्ञापन

डंडई.डंडई प्रखंड मुख्यालय बाजार में जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने शुक्रवार को विभिन्न किराना दुकानों में औचक छापेमारी की. फूड प्रोडक्ट की जांच करने की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया. अन्य दुकानदार को इसकी भनक लगते ही लोग अपने किराना दुकान की शटर बंद कर रफूचक्कर हो गये. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मुख्यालय के तीन चार किराना दुकानों में खाद्य सामग्रियों की जांच की. इसमें कई दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पायी गयी. कई खाद्य सामग्रियों पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थे. पदाधिकारी ने जांच किये दुकानों से एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों की सैंपल ली है. जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज ने कहा कि तीन चार किराना दुकानों की जांच की गयी है. दुकानों में बिक्री हो रहे कई खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया गया है, इसमें से कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायरी और कुछ पर डेट अंकित नहीं है. उन्होंने कहा कि लगातार किराना दुकानों में बिक्री हो रही खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए छापेमारी की जा रही है. यदि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता नहीं होने की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदारों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola