गढ़वा शहर : बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकला

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा शहर : बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकला

बकरीद पर्व के मद्देनजर गुरुवार शाम को सदर एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा बकरीद पर्व के मद्देनजर गुरुवार शाम को सदर एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मार्च में प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी सह निरीक्षक बृज कुमार, पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी संतोष कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की सहभागिता रही. गढ़वा थाना परिसर से इस फ्लैग मार्च को शुरू किया गया, रंका मोड़, मेन रोड, मझिआंव मोड़, उंचरी मस्जिद, रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टैंड आदि इलाकों से होते हुए वापस थाना परिसर में फ्लैग मार्च का समापन किया गया. मौके पर एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा वासियों से अपील की कि सभी लोग सद्भाव के साथ बकरीद का पर्व मनायेंगे. शहर की शांति और विधि व्यवस्था को भंग करने की मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है. प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है. पुलिस नियंत्रण कक्ष भी विधिवत संचालित है, किसी भी अवांछित और अपरिहार्य स्थिति में कोई भी नागरिक 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दे सकता है.एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि लोग अपने पूरी शांति और प्रेम भाव से पर्व मनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola