जानबूझकर सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी : एसडीएम

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, दो जगह मिली अनियमितता

विज्ञापन

एसडीएम ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण, दो जगह मिली अनियमितता प्रतिनिधि, गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा और मेराल प्रखंड के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर तथा पिछले चार दिनों के बिक्री ट्रेंड की जांच की. साथ ही पेट्रोल लेने पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में लगमा और मेराल के दो पेट्रोल पंपों पर प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई. इस मामले में गढ़वा और मेराल के अंचलाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है. एसडीएम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आते हैं. यदि किसी पंप द्वारा कृत्रिम संकट उत्पन्न करने या अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की जायेगी. निरीक्षण के दौरान कुछ लोग गैलन में पेट्रोल लेने पहुंचे थे. इस पर एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए गैलन में पेट्रोल देने से मना किया. उन्होंने कहा कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और लोगों को घबराकर अनावश्यक भंडारण नहीं करना चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola