खबर छपने के बाद दर्ज हुई महिला की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खबर छपने के बाद दर्ज हुई महिला की प्राथमिकी

विज्ञापन

गढ़वा. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद गढ़वा थाना क्षेत्र के बायें गांव निवासी राजेश राम की पत्नी गुड्डी देवी की पिटायी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गुड्डी देवी अपने साथ घटित घटना के बाद दो महीने से प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भटक रही थी. उसने वरीय पदाधिकारियों को भी पत्र लिखा था. बाद में प्रभात खबर में उसकी पीड़ा से संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद गढ़वा थाना के एक एसआइ उसके घर पहुंचे और उसे थाना बुलाकर प्राथमिकी दर्ज कर ली. गुड्डी देवी ने बताया कि उसकी गोतनी एवं अन्य लोगों ने मिलकर उसपर चाकू से हमला किया था. इस घटना में उसकी हथेली कट गयी थी. साथ ही डंडा से मारकर उसका दाहिना हाथ तोड़ दिया गया था. यह घटना 11 अक्तूबर को हुई थी. तब से उसने थाना जाकर आवेदन दिया था तथा कई बार मौखिक रूप से भी अपनी पीड़ा बतायी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola