बरडीहा में सड़क जाम करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बरडीहा में सड़क जाम करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बरडीहा थाना पुलिस ने पिछले दिनों हुए एक्सीडेंट एवं महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए चार नामजद और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है

विज्ञापन

मझिआंव. बरडीहा थाना पुलिस ने पिछले दिनों हुए एक्सीडेंट एवं महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए चार नामजद और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की है.बताते चलें की छह दिन पूर्व रविवार को मझिआंव -कांडी मुख्य मार्ग पर बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगोटिया बाबा के समीप ईंट लोड ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी थी.वहीं दुर्घटना के बाद बरडीहा पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से गढ़वा भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी प्रदीप राम के 30 वर्षीय पत्नी रीमा देवी को मृत घोषित कर दिया और दो गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक इलाज किया गया.वहीं दुर्घटना स्थल से बरडीहा पुलिस ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए थाना ला रही थी. इस दौरान आसपास के आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को रोक दिया और कुछ घंटे के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक एवं घायल के कोई भी परिजन वहां उपस्थित नहीं थे फिर भी क्षेत्र के लोगों के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाला गया और सड़क जाम कर दिया गया.जिसको लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार थाना कांड संख्या 15/25 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में चार नामजद, और 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/25 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola