उपायुक्त की जांच में गायब मिले चिकित्सक

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त की जांच में गायब मिले चिकित्सक

उपायुक्त की जांच में गायब मिले चिकित्सक

विज्ञापन

रमकंडा.

गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव सोमवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करने रमकंडा के चेटे गांव पहुंचे थे. यहां से लौटते वक्त उन्होंने रमकंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गयी. जांच के दौरान अस्पताल में नियुक्त चिकित्सक गायब मिले. वहीं आयुष चिकित्सक रिजवाना फरहान भी ड्यूटी से गायब थी. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी को उन्होंने मामले पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया. वहां उपस्थित नर्स से पूछताछ में डीसी को बताया गया की यहां मरीजों का प्राथमिक उपचार होता है. उसके बाद उन्हें रंका या गढ़वा रेफर किया जाता है.प्रखंड कार्यालय का निरिक्षण किया

इसके पूर्व उपायुक्त श्री यादव रमकंडा प्रखंड कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने बीडीओ और अंचल अधिकारी से विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी ली. अंचल अधिकारी अनिल रविदास से म्यूटेशन, सीमांकन, राशन वितरण से सम्बंधित मामलों की जानकारी ली. वहीं बीडीओ संजय कोनगाड़ी से मनरेगा, 15वें वित्, अबुआ आवास, पीएम आवास, जनमन आवास से सम्बंधित विकास योजनाओं की समीक्षा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola