ePaper

वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय रहा वातावरण

Updated at : 22 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय रहा वातावरण

वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय रहा वातावरण

विज्ञापन

गढ़वा. मां गढ़देवी मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित की जा रही अर्धनारीश्वर महादेव की प्रतिमा के प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन गुरुवार को मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय रहा. अनुष्ठान के प्रधान आचार्य आशीष वैद्य के सानिध्य में काशी से पधारे वैदिक विद्वानों की टोली ने श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ विधिवत पूजा की. इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा के यजमान विनोद जायसवाल अपनी धर्मपत्नी कंचन जायसवाल के साथ पूजा की. पूजन के बाद भगवान को स्नान कराया गया व जलाधिवास कराया गया. मौके पर रंजन शास्त्री, ब्रह्मा मयंक शास्त्री, आचार्य दीपक मिश्रा, आचार्य हरिओम पांडेय सहित अनेक वैदिक विद्वानों की सहभागिता रही. आयोजन में हेमेंद्र सिंह, अरविंद पटवा, शंभु केसरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola