संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत

संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत

विज्ञापन

रंका. रंका थाना क्षेत्र के भदुआ निवासी मुरारी चौधरी की पुत्री सोनी कुमारी (15) की मौत रविवार को संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतका के परिजनों ने बताया कि सोनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर उपवास रखा था. वह शिवनाला शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गयी थी और वहीं से मेला घूमकर शाम को घर लौटी थी. रात में खाना खाकर वह सो गयी. सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की, तो वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी. इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola