डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, विरोध पर केस में फंसाने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, विरोध पर केस में फंसाने की धमकी

डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप, विरोध पर केस में फंसाने की धमकी

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. सगमा प्रखंड के दक्षिण सोनडिहा गांव में जनवितरण प्रणाली की महिला डीलर पर गरीब लाभुकों का हक मारने और विरोध करने पर रंगदारी व छेड़खानी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है. ग्रामीणों के अनुसार, गांव में महिला समाख्या सोसाइटी की अध्यक्ष सोनिया देवी द्वारा जनवितरण दुकान का संचालन किया जाता है. लाभुकों ने बताया कि गुरुवार को जब वे दिसंबर माह का राशन लेने दुकान पर पहुंचे, तो डीलर ने गुस्से में गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. आरोप है कि डीलर ने साफ शब्दों में कहा कि दिसंबर माह का राशन नहीं दिया जायेगा और सभी लाभुकों को जनवरी माह का राशन मिलेगा. साथ ही यह भी कहा गया कि जिसे जहां जाना है जाये, राशन नहीं मिलेगा. अधिक बोलने पर रंगदारी और छेड़खानी का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गयी, जिससे डरकर मौके पर मौजूद लाभुक वहां से चले गये. इधर, इसी मामले में डीलर सोनिया देवी ने तीन राशन कार्डधारियों पर धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोप निराधार है : डीलर इस संबंध मे महिला समाख्या सोसाइटी की जनवितरण प्रणाली की डीलर सोनिया देवी ने कहा कि लाभुकों द्वारा लगाये गये निराधार और गलत हैं. डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है : डीएसओ जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. डीलर से स्पष्टीकरण मांगा गया है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola