ईंट भट्ठा मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

विज्ञापन

रंका. रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग गांव स्थित स्टोन माइंस के समीप पुलिस ने शुक्रवार को एक मजदूर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया. मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी जगरनाथ भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां (35) रूप में हुई है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर माइंस जाने वाले रास्ते में शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. शव के सिर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. आसपास खून के धब्बे और शव को घसीटे जाने जैसे निशान भी पाये गये हैं, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. मृतक के भाई रमेश भुइयां ने बताया कि उमेश अपने परिवार के साथ गासेदाग ईंट भट्टा में काम करता था. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया की प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उमेश की मौत एक्सीडेंट में हुई है. हालांकि पुलिस एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola