किड्स एथलेटिक्स डे पर प्रतियोगिता आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किड्स एथलेटिक्स डे पर प्रतियोगिता आज

विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय रामासाहू स्टेडियम में शाम चार बजे से किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी सरकारी और निजी विद्यालय के अंडर 12 और अंडर 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं. अंडर 12 आयु वर्ग में जिसकी जन्म तिथि अप्रैल 2012 के बाद का हो तथा अंडर 14 आयु वर्ग जिसकी जन्म तिथि अप्रैल 2010 के बाद का हो, वह प्रतियोगिता में भाग ले सकता है. उन्होंने कहा कि किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार पूरे भारत में कराया जा रहा है. अंडर 12 आयु वर्ग में 30 एवं 60 मीटर रेस, अंडर 14 आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़, शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र के साथ प्रतियोगिता स्थल पर आना अनिवार्य है. प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी के लिए अजय कांत के मोबाइल फोन 74619-06890 पर या रमाशंकर सिंह (प्रशिक्षक एथलेटिक्स) से संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola