छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ

Updated:
विज्ञापन

गढ़‍वा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ

विज्ञापन

चैती छठ महापर्व को लेकर रविवार को शहर के दानरो नदी के तट पर जुट छठव्रतियों ने स्नान के बाद अस्ताचलगामी भगवान भास्कर का अर्घ समर्पित किया. सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जायेगा. छठ महापर्व को लेकर शहर से सटे दानरो नदी के तट पर स्टूडेंट क्लब छठ घाट पर काफी संख्या में छठ व्रति जुटे. वहां स्नान के बाद अर्घ्य देकर छठ गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. छठ महापर्व को लेकर स्टूडेंट क्लब ने दानरो नदी के घाट को व्रतियों के लिए सजाया है. इस दौरान क्लब के द्वारा घाट पर व्रतियों के लिए झरना की व्यवस्था की गयी जहां छठ व्रतियों ने स्नान किया. साथ ही पूरे घाट पर रोशनी तथा साफ-सफाई करायी गयी है.

घाट पर मेला भी लगा : छठ पर्व को लेकर घाट पर मेला का आयोजन किया गया. वहां सैकड़ों दुकानें लगायी गयी. मेले में रंग-बिरंगी लाइट के बीच सभी तरह के खाने-पीने के चीजों की दुकानें लगायी गयी. मेला में व्रतियों और उनके परिजनों के अलावे काफी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

इनका रहा योगदान : छठ घाट पर व्रतियों की सुविधा बहाल करने वालों में स्टूडेंट क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी, अध्यक्ष अजय केशरी, नमन केशरी, दीपक केशरी, मनोज कमलापुरी, संदेश कांस्यकार, प्रमोद कमलापुरी, पवन कुमार, गंगा गोस्वामी, सरदार रणजीत सिंह, संजय गोयल, सुशील विश्वास, उपाध्यक्ष कुशल केसरी, ऋषिक जायसवाल, सचिव शुभम केसरी, अमन केसरी, हर्ष सीटू, सुधांशु कुमार, शिवम केसरी, अंकुर अग्रवाल, विश्वजीत केशरी, प्रीतम केशरी, उत्तम कश्यप, अंकित कुमार कांस्यकार,ऋषभ केशरी, राहुल, उत्तम केशरी, प्रकाश केशरी, अंशु कांस्यकार, अर्पित साहू, शुभम केशरी, शोभित कुमार, सदस्य पीयूष सोनी, आर्यन केसरी, बलवंत सोनी, आकाश गुप्ता, वेद प्रकाश, पीयूष केसरी, अतुल कुमार, रोहन केशरी, वैदिक जायसवाल, गौरव कमलापुरी, शुभ केशरी, आयुष कश्यप, रितिक केसरी, आनंद यादव, शिवम सोनी, निखिल केशरी, अरविंद पटवा व राजेश विश्वकर्मा शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola