ePaper

आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये पर्वः थाना प्रभारी

Updated at : 21 Jan 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये पर्वः थाना प्रभारी

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक डंडई. सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान इलाके के जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था और अनुशासन का पर्व है. इसे आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाये. उन्होंने सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय के भीतर प्रतिमा स्थापना व विसर्जन करने, डीजे व तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग न करने और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिया है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल करमाली पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है. साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में मौजूद सदस्यों से थाना प्रभारी ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और क्षेत्र में नियमित गश्ती की जायेगी. बैठक में डंडई मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम पचौर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णकांत सिंह, पूर्व मुखिया कन्हैया प्रजापति बीडीसी प्रतिनिधि संतोष सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola