कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

Updated:
विज्ञापन
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के कुशदंड गांव निवासी सद्दाम अंसारी की पत्नी रिफत बीबी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

विज्ञापन

गढ़वा. नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र के कुशदंड गांव निवासी सद्दाम अंसारी की पत्नी रिफत बीबी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर घर में आपस में नोक झोंक हुई थी. इसी से आक्रोशित होकर रिफत बीवी ने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे नगर ऊंटरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. युवती ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या का प्रयास गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के जीका गांव निवासी नीलम कुमारी ने सोमवार की शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घरेलू आपसी किसी बात को लेकर उसे डांटा गया था. इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola