गढ़वा : आंगनबाड़ी केंद्र में तिरंगे के अपमान का आरोप, जांच के निर्देश
झारखंड के डंडई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
गढ़वा . गढ़वा के डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बैगा टोला में 16 अगस्त को तिरंगा झंडा लहराता मिलने से विवाद खड़ा हो गया. ग्रामीणों ने झंडे को करीब 60 डिग्री झुका और निर्धारित तरीके के विपरीत बांधा हुआ देखा.
ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी
इसकी सूचना थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी, बीडीओ देवलाल करमाली समेत जनप्रतिनिधियों को दी गयी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नाराजगी जतायी. मुखिया धनवंती देवी ने इसे राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें: जनजाति परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है 'PVTG डाकिया योजना', 8 हजार परिवारों के घर तक पहुंचा राशन
लापरवाही का आरोप
झामुमो नेता राजेश मेहता ने भी मामले की निंदा की. ग्रामीणों ने सेविका मीना देवी पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि झंडा उतारते समय राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत भी नहीं गाया गया. सीडीपीओ यशवंत नायक ने कहा कि विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है. लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









