जलवायु परिवर्तन संबंधी सम्मेलन में आलोक ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जलवायु परिवर्तन संबंधी सम्मेलन में आलोक ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के युवा निर्वाचन संगठन यंगो के तहत मैसूर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आधिकारिक जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम में रंका के आलोक कुमार चौधरी ने हिस्सा लिया. आलोक ने बताया कि जलवायु परिवर्तन मंच युवा नेताओं को स्थानीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तरों पर जलवायु नीतियों में शामिल होने, सहयोग करने और उन्हें प्रभावित करने का अधिकार देता है. आलोक ने कहा कि उनके लिए इस सम्मेलन में भाग लेना सम्मान की बात है. यहां उन्हें विशेष रूप से नीति निर्माण को करीब से सीखने का अवसर मिला है. इसमें सरकार और संयुक्त राष्ट्र निकायों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किये. इनमें रीता खन्ना, वैज्ञानिक लाइफ सेल, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, डॉ जेललेम बिरहानू तफ्फेसे तथा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के यूनिसेफ फील्ड ऑफिस के प्रमुख व यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत श्री आयुष्मान खुराना सहित अन्य शामिल हुये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola