आर्केस्ट्रा की नृत्यांगना के साथ यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
आर्केस्ट्रा की नृत्यांगना के साथ यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
आर्केस्ट्रा में नृत्य करने वाली 15 वर्षीया एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर आर्केस्ट्रा के ही एक युवक द्वारा यौन शोषण करने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक चंदन विश्वकर्मा ( पिता माधव मिस्त्री) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों रंका थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं. पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने पैसे का लालच देकर उसे आर्केस्ट्रा में शामिल कराया. चंदन भी आर्केस्ट्रा में तबला वादक है. दोनों मेदिनीनगर में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं. चंदन विश्वकर्मा शादीशुदा है. इसके बावजूद उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाया. इसके बाद नाबालिग ने जब चंदन पर शादी का दबाव बनाया, तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी. परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. इसके आलोक में चंदन के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल नायक ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए चंदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए