टेढ़ी हरैया व फ्लॉप नाइन सेमीफाइनल में

Published at :14 May 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
टेढ़ी हरैया व फ्लॉप नाइन सेमीफाइनल में

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 गढ़वा : संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्था के तत्वाधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 के शुक्रवार को खेले गये दो क्वार्टर फाइनल मैच में टेढ़ी हरैया व फ्लॉप नाइन की टीम ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सेमीफाइनल […]

विज्ञापन
आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8
गढ़वा : संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्था के तत्वाधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 के शुक्रवार को खेले गये दो क्वार्टर फाइनल मैच में टेढ़ी हरैया व फ्लॉप नाइन की टीम ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहला क्वार्टर फाइनल मैच टेढ़ी हरैया व डीआरएस छतरपुर के बीच खेला गया. जिसमें डीआरएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 .2 ओवर में सभी विकेट खोकर 57 रन बनाये. टीम की ओर से सुबोध ने सर्वाधिक 13 रन बनाया. टेढ़ी हरैया की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुस्तेजाब ने चार व शंकर ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी टेढ़ी हरैया की टीम 11 . 3 ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया.
टीम की ओर से दाउद ने 25 व 14 रन की नाबाद पारी खेली. डीआरएस की ओर गेंदबाजी करते हुए सुजीत ने पांच विकेट लिये. टेढ़ी हरैया के मुस्तेजाब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
दूसरा मैच हिट्स इलेवन क्रिकेट क्लब मझिआंव मोड़ व फ्लॉप नाइन की टीम के बीच खेला गया, जिसमें फ्लॉप नाइन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाये. जिसमें पंकज सोनी ने 25 व सिद्दू ने 24 रनों की पारी खेली.
जवाबी पारी खेलने उतरी हिट्स इलेवन की टीम 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी. फ्लॉप नाइन के खिलाड़ी मोनू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर रवि साहू, सूरज गुप्ता, संजय सिंह, धनबाद के एसडीजेएम विनोद यादव, प्रीतम मधेशिया, प्रवीण तिवारी,छोटन श्रीवास्तव,किशोर कुमार, धनंजय सिंह, संजीव शर्मा, दीपक, आनंद सिन्हा, कमलेश दुबे, अंकित तिवारी, मिथिलेश झा, नंदलाल कुमार, नवनीत शुक्ला, राकेश सिंह, आनंद केसरी, शंभु त्रिपाठी, आयुष प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola