फ्लॉप नाइन व बंशीधर नगर की टीम अगले चक्र में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 का लीग मैच गढ़वा. संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजान-8 के गुरुवार को खेले गये दो लीग मैच में फ्लॉप नाइन व बंशीधर नगर की टीम ने अपने-अपने विपक्षी को पराजित कर […]
विज्ञापन
आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-8 का लीग मैच
गढ़वा. संजीवनी स्वयं सेवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय बालिका उवि के मैदान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजान-8 के गुरुवार को खेले गये दो लीग मैच में फ्लॉप नाइन व बंशीधर नगर की टीम ने अपने-अपने विपक्षी को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच बंशीधर नगर व रंका राज के बीच खेला गया, जिसमें बंशीधर नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन बनाये. रंका राज की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने दो व बालाजी ने एक विकेट लिये.
जवाबी पारी खेलने उतरी रंका राज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी. बंशीधर नगर की टीम की ओर से सारिक ने तीन व विवेक ने दो विकेट लिये. बंशीधर नगर के मनोज गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच फ्लॉप नाइन व स्टार क्रिकेट क्लब पचपड़वा के बीचखेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपड़वा की टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 118 रन बनाये.
स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास व राजा ने दो-दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी स्टार की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी.
फ्लॉप नाइन के खिलाड़ी कौशल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर कमलेश दुबे, इंद्रबहादुर सिंह, आनंद श्रीवास्तव, नीरज पाठक, कालीचरण मेहता, राजू तिवारी, अंकित तिवारी, नवनीत शुक्ला, राकेश सिंह, आयुष प्रधान, मनोज पाठक, मकबूल आलम, प्रिंस सोनी, प्रिंस खान, सूरज सिंह, कार्तिक राज, अमित उपाध्याय, नागेंद्र कुमार, सुशांत चौबे, संतोष कश्यप, विशाल केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




