बाबा साहेब दलितों के मसीहा थे : राजेश मधेशिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रंका : रविवार को स्थानीय परियोजना कन्या उच्च विद्यालय के परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इसका उदघाटन समाजसेवी राजेश मधेशिया, सांसद प्रतिनिधि सुनील माली व पूर्व बीडीसीशिवशंकर राम ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का आयोजन अांबेडकर जागृति विकास मंच के तत्वावधान में किया गया था. इस अवसर पर […]
विज्ञापन
रंका : रविवार को स्थानीय परियोजना कन्या उच्च विद्यालय के परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. इसका उदघाटन समाजसेवी राजेश मधेशिया, सांसद प्रतिनिधि सुनील माली व पूर्व बीडीसीशिवशंकर राम ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का आयोजन अांबेडकर जागृति विकास मंच के तत्वावधान में किया गया था.
इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि श्री मधेशिया ने कहा कि डॉ भीमराव अांबेडकर एक मार्गदर्शक थे. उन्होंने अपनी किताब में कहा था कि दलित समाज बहुत पिछड़ा हुआ है.मेरे बाद मेरी पुस्तक उनकी मार्गदर्शक करेगी. उन्होंने आंबेडकरजी के विचारों को आज के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की अपील की.
इस मौके पर शिवशंकर राम ने कहा कि बाबा साहेब दलितों के मसीहा थे. उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किये. उन्होंने कहा कि डॉ अांबेडकरजी के पद चिह्नों पर चल कर दलित समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है. सांसद प्रतिनिधि सुनील माली ने कहा कि डॉ आंबेडकर राष्ट्र निर्माता थे. उनका सोच राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का था.
उन्होंने कहा कि डॉ साहब एक दलित समाज में जन्म लेकर पूरे समाज को रास्ता दिखाया है. उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस मौके पर भाजपा नेता उत्तम पांडेय, वार्ड सदस्य मनोज कुमार रवि, संजय सिन्हा, जागृति विकास मंच के शिवकुमार रवि, अजय रविदास, विनोद राम, विजय राम, सतेंद्र रवि, छोटेलाल रवि, संतोष कुमार, कृष्णा, बजरंगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




