आनेवाले समय में भाजपा का सफाया तय : मिथिलेश

Published at :01 May 2017 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
आनेवाले समय में भाजपा का सफाया तय : मिथिलेश

झामुमो केंद्रीय महासचिव ने सरकार के कामकाज पर उठाये सवाल गढ़वा : पलामू प्रमंडल के युवाओं से राज्य सरकार का कोई सरोकार नहीं है़ यहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर लोगों के समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है, बल्कि वर्ष 2019 के चुनाव की तैयारी भाजपा द्वारा की जा रही है़ आनेवाले चुनाव […]

विज्ञापन
झामुमो केंद्रीय महासचिव ने सरकार के कामकाज पर उठाये सवाल
गढ़वा : पलामू प्रमंडल के युवाओं से राज्य सरकार का कोई सरोकार नहीं है़ यहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर लोगों के समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है, बल्कि वर्ष 2019 के चुनाव की तैयारी भाजपा द्वारा की जा रही है़ आनेवाले चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा़
उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही़ उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है़
इस बात की जानकारी उनके ही सरकार के मंत्री को नहीं है़ सरकार पलामू में युवाओं को रोजगार देने के लिए नहीं, बल्कि आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक कर रही है़ वर्ष 2014 में लोगों को गुमराह करके भाजपा सत्ता में आयी़ तब से लगातार युवाओं व बेरोजगारों का पलायन जारी है़ जन समस्या को लेकर सरकार उदासीन है़
सरकार का उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना है़ उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार तानाशाह बनी हुई है और हिटलर की भूमिका निभा रहे हैं. राज्य सरकार के इशारे पर शनिवार को शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को जबरन जेल में डाल दिया गया़
इस सरकार में लोग लोकतांत्रिक तरीके से भी अपनी बात को रखने में भयभीत हो रहे हैं, यह कैसा लोकतंत्र है़ आनेवाले समय में जनता भाजपा व इस सरकार को करारा जवाब देगी़ उन्होंने कहा कि जनताको गुमराह करना एव झूठे सब्जबाग दिखाना भाजपा के लिए नयी बात नहीं है़ पलामू प्रमंडल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है़
सरकार के काम से सरकार के ही मंत्री खुश नहीं हैं, तो जनता का क्या हाल होगा़ जनता दो पाटों में पीस रही है़ हालात नहीं सुधरे तो राज्य सरकार के तानाशाही रवैये से जल उठेगा़ प्रेसवार्ता में कन्हैया चौबे, परेश तिवारी, प्रशांत ठाकुर, कंचन साहू, नितेश कुमार सिंह, नसीम अख्तर, आशुतोष पांडेय, मिथिलेश झा सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola