बस की चपेट में आकर बच्चा घायल

Published at :29 Apr 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आकर बच्चा घायल

भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित एसबीआइ बैंक मोड़ के समीप डीएवी स्कूल बस की चपेट में आने से टाउनशिप निवासी राजा सिंह के पुत्र आलोक कुमार घायल हो गया. घायल आलोक कुमार को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे डीएवी स्कूल की बस […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित एसबीआइ बैंक मोड़ के समीप डीएवी स्कूल बस की चपेट में आने से टाउनशिप निवासी राजा सिंह के पुत्र आलोक कुमार घायल हो गया. घायल आलोक कुमार को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे डीएवी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी.

उसी समय टाउनशिप बैंक मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से अपने बाइक से आ रहा था. वह बाइक सहित बस के नीचे घुस गया. संयोग ठीक था कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर आलोक को बस के चक्के के नीचे आने से बचा लिया. वहां मौजूद पत्रकार प्रदीप चौबे ने आलोक को उठाकर निजी क्लीनिक तक पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola