120 स्वीकृत शौचालयों को पूर्ण करने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी. प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ ने बैठक कर पंचायत सेवकों तथा रोजगार सेवकों को कई दिशा निर्देश दिये़ इसमें सुंडी पंचायत में सभी 120 स्वीकृत शौचालयों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. अरंगी पंचायत में दूसरे फेज में एक भी डोभा का निर्माण नहीं कराये जाने पर मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार […]
विज्ञापन
खरौंधी. प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ ने बैठक कर पंचायत सेवकों तथा रोजगार सेवकों को कई दिशा निर्देश दिये़ इसमें सुंडी पंचायत में सभी 120 स्वीकृत शौचालयों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. अरंगी पंचायत में दूसरे फेज में एक भी डोभा का निर्माण नहीं कराये जाने पर मुखिया, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण किया गया व डोभा में कार्य कराने का निर्देश दिया गया.
निर्देश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध जिला प्रशासन को सूचित करने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी पंचायतों को लक्ष्य दिया गया, जिसमें रोजगार सेवक, पंचायत सेवक एवं स्वंय सेवक को जीयो टैगिंग करने का भी निर्देश दिया है. साथ ही सभी को अपने-अपने पंचायत के पेंशन लाभुकों एवं मनरेगा मजदूरों का खाता से आधार नंबर टैगिंग करने का भी निर्देश दिया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




