बैंक से राशि नहीं मिलने पर एनएच-75 जाम किया

Published at :27 Apr 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक से राशि नहीं मिलने पर एनएच-75 जाम किया

रमना : भारतीय स्टेट बैंक रमना के उपभोक्ताओं ने बुधवार को बैंक द्वारा पैसा नहीं दिये जाने से आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया़ विदित हो कि इसके पूर्व भी इस बैंक के खाताधारी बैंक के खिलाफ सड़क पर उतर चुके हैं. बुधवार को जब खाताधारी बैंक पहुंचे, तो वहां उन्हें मशीन खराब होने […]

विज्ञापन
रमना : भारतीय स्टेट बैंक रमना के उपभोक्ताओं ने बुधवार को बैंक द्वारा पैसा नहीं दिये जाने से आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया़ विदित हो कि इसके पूर्व भी इस बैंक के खाताधारी बैंक के खिलाफ सड़क पर उतर चुके हैं. बुधवार को जब खाताधारी बैंक पहुंचे, तो वहां उन्हें मशीन खराब होने की जानकारी मिली़
इस पर सभी खाताधारियों का आक्रोश फूट पड़ा और वे सड़क पर उतर गये़ खाताधारियों ने गढ़वा-नगरउंटारी एनएच-75 को जाम कर दिया़ इसके कारण करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय उच्च पथ पर जाम बना रहा़ जाम के कारण कड़ी धूप के बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ इस दौरान यात्री बसों में फंसे सवारी भीषण गर्मी में काफी परेशान हो गये़
इधर, आंदोलन कर रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें पैसा की सख्त जरूरत है़ किसी के घर शादी-विवाह है तो किसी को मरीज को दिखाना था़ उन्होंने कहा कि यह एक बार की बात नहीं है़ वे जब आते हैं, तो अक्सर यही स्थिति झेलनी पड़ती है़ कभी बैंक में पैसा ही नहीं रहता है तो कभी उसका लिंक फेल हो जाता है़ आज बैंक का मशीन ही फेल हो गया है़ इसके कारण अपने खाता में पैसा रहते हुए लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है़
सूचना मिलने के बाद रमना थाना प्रभारी ने करीब 10.30 बजे पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया़ उन्होंने आश्वासन दिया कि मशीन ठीक होते ही सभी को राशि का भुगतान कर दिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola