कठिन परिश्रम के बाद ही मिलती है सफलता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : शहर के चौधरना बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में शनिवार की शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, श्यामा देवी, मदन प्रसाद केसरी एवं विद्यालय के निदेशक सुशील केसरी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके […]
विज्ञापन
गढ़वा : शहर के चौधरना बाजार स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में शनिवार की शाम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, श्यामा देवी, मदन प्रसाद केसरी एवं विद्यालय के निदेशक सुशील केसरी ने संयुक्त रूप से किया.
इस मौके पर पिंकी केसरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. कठिन परिश्रम करके पढ़ाई करें और अपने परिवार, स्कूल व जिले का नाम रोशन करें. अलखनाथ पांडेय ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम पठन-पाठन का ही एक हिस्सा है़ अभिभावकों को अपने बच्चों को इसमें शामिल करना चाहिए, इससे बच्चों का चहुमुंखी विकास होगा़ श्री पांडेय ने कहा कि गढ़वा के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. ऐसे में वे उम्मीद करते हैं कि इस विद्यालय के बच्चे भी बेहतर करके विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करेंगे़ नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि वार्षिकोत्सव में बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है़ साथ ही इस बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है़ ज्ञान निकेतन स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है़ मौके पर जेपीएस सेंट्रल स्कूल के निदेशक कुमार चंद्रभूषण सिन्हा, बीएसकेडी के निदेशक संजय सोनी, ब्राइट फ्यूचर के निदेशक अशोक विश्वकर्मा, हरिनाथ सिंह, मीरा देवी, अशोक केसरी, दयाशंकर गुप्ता सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे़ धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक सुशील केसरी ने किया़ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली सिंह, मदन मोहन द्विवेदी, चंद्रकांत ओझा, विरेंद्र कुमार, संजय कुमार तिवारी, रीता कुमारी, ओमप्रकाश शर्मा, अमन कुमार, राजेश सिंह, गुलाम सरवर, सुलेखा गुप्ता, किरण केसरी एवं कुतुबुद्दीन अंसारी का योगदान रहा़ वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम मनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी व अंकिता कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ़ इसके अलावा एलकेजी से लेकर कक्षा नौ तक के 33 बच्चों को वर्ष 2016-17 के लिए एक्सलेंस अवार्ड दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




