आग लगने से अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधर नगर. बंशीधर नगर के हेन्हो मोड़ के निकट एनएच75 के किनारे स्थित विद्युत पोल से अचानक आग की लपटें उठने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना रात्रि के करीब 8़:30 बजे की है, जब अचानक विद्युत पोल से आग की लपटें उठने लगी, तो सड़क के किनारे खड़े वाहन चालक अपना वाहन […]
विज्ञापन
बंशीधर नगर. बंशीधर नगर के हेन्हो मोड़ के निकट एनएच75 के किनारे स्थित विद्युत पोल से अचानक आग की लपटें उठने से अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना रात्रि के करीब 8़:30 बजे की है, जब अचानक विद्युत पोल से आग की लपटें उठने लगी, तो सड़क के किनारे खड़े वाहन चालक अपना वाहन हटाने लगे. एनएच75 के किनारे स्थित दुकान के दुकानदार अपनी दुकान बंद कर हट गये. यह क्रम लगभग आधे घंटे तक चलता रहा. ज्ञात हो कि हेेन्हो मोड़ काफी भीड़ भाड़ वाला जगह है. यदि उस समय विद्युत तार टूट कर गिर जाता, तो एक बड़ी हादसा हो सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




