बाराती की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

Published at :23 Apr 2017 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
बाराती की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में की गयी थी बिगन भुइंहर की हत्या मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में रमकंडा थाना के दुर्जन गांव से आये बाराती बिगन भुइंहर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उदभेदन करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध मे पुलिस […]

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में की गयी थी बिगन भुइंहर की हत्या

मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में रमकंडा थाना के दुर्जन गांव से आये बाराती बिगन भुइंहर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उदभेदन करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध मे पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार गुप्ता ने बताया की हत्या का आरोपी दुर्जन गांव का नरेश प्रसाद गुप्ता की गिरफ्तारी से इसका खुलासा हुआ है. श्री गुप्ता ने बताया की नरेश गुप्ता मृतक बीगन भुइंहर के साथ एक घर मे जाकर साथ-साथ शराब पिया था़
शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गयी़ कहा-सुनी बढ़ने के बाद हाथापाई में बदल गयी़ इसके बाद नरेश ने बिगन भुइंहर को ईंट व पत्थर से मारकर घायल किया़ इसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में डीएसपी श्री गुप्ता ने बताया कि दोनों के बीच डायन बिसाही को लेकर कुछ दिन पहले भी झगड़ा व मारपीट हुई थी़ इसी के प्रतिशोध में उसने बारात के दिन सुनियोजित तरीके से बिगन को शराब पिलाकर पूरी तरह नशे में कर दिया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी़ नरेश प्रसाद गुप्ता ने पुलिस के समक्ष इस बात को स्वीकार कर लिया है़ उसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी करुणा शंकर दुबे, एएसआइ कैला उरांव सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola