गढ़वा की टीम सेमीफाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया़ : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा की टीम ने कोडरमा को 47 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली. शनिवार को चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में खेले गए मैच में गढ़वा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया़ : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गढ़वा की टीम ने कोडरमा को 47 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
शनिवार को चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में खेले गए मैच में गढ़वा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खो कर 264 बनायी. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी कोडरमा की टीम ने 44.2 ओवर में 10 विकेट खो कर 217 रन ही बना पायी. मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि डीएसपी कर्मपाल उरांव ने गढ़वा के आर्यन पांडेय को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया. मैच में अंपायर की भूमिका संजीव रंजन व राजेश्वर सिंह ने निभायी.
मौके पर स्कोरर दीपक कुमार, ऑब्ज़र्वर चंद्रमोहन झा, केडीसीए अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव प्रदीप छाबड़ा, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, उमेश सिंह, अजय शर्मा, तहमीन, राजू यादव सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.
बच्चों ने अनुपयोगी चीजों से मॉडल बना उसकी उपयोगिता बतायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




