भ्रष्टाचार पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं अध्यक्ष

Published at :22 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं अध्यक्ष

गढ़वा नगर परिषद उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर लगाये कई आरोप प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को भुगतान के नाम पर बुलाकर भयादोहन किया जा रहा है गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद में इस समय चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना में मची लूट पर नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारा घड़ियाली आंसू बहाया जा रहा है. यह […]

विज्ञापन
गढ़वा नगर परिषद उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष पर लगाये कई आरोप
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को भुगतान के नाम पर बुलाकर भयादोहन किया जा रहा है
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद में इस समय चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना में मची लूट पर नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारा घड़ियाली आंसू बहाया जा रहा है. यह बात नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने कही है. शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यालय में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर श्री पांडेय ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि नगर परिषद में जितने भी विकास कार्य किये जा रहे हैं, उन सबमें व्यापक भ्रष्टाचार मचा हुआ है और इसमें अध्यक्ष, उनके पति और बिचौलिये की संलिप्तता है. लेकिन यही लोग भ्रष्टाचार पर घड़ियाली आंसू भी बहा रहे हैं.
श्री पांडेय ने कहा कि इन लोगों की मिलीभगत की वजह से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भी बेलगाम हो गये हैं. नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय में नक्शा पास कराने, होल्डिंग टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, कौशल विकास प्रशिक्षण, बिजली व चापाकल से संबंधित तथा अन्य सामानों का क्रय, पुराने शौचालय को नया निर्माण का भुगतान, सड़क-नाली निर्माण सहित सभी छोटे-बड़े कार्यों में लूट और भ्रष्टाचार को बोलबाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है.
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों को भुगतान के नाम पर बुलाकर भयादोहन किया जा रहा है. साथ ही आवास का वितरण मुंह देखकर अपने चहेतों को दिया गया है. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पति लिखित रूप से अपने उपर लगे आरोपों को स्वीकार कर चुके हैं. इसके बावजूद अध्यक्ष द्वारा उनको नगर परिषद के कार्यों से अलग नहीं कर सकी हैं. उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष से बचे हुए शेष कार्यों में अपने पति की दखल अंदाजी को बंद करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola