रुचि नहीं लेनेवाले चिकित्सकों को शो कॉज

Published at :21 Apr 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
रुचि नहीं लेनेवाले चिकित्सकों को शो कॉज

स्वास्थ्य विभाग की योजनाअों की समीक्षा बैठक की, संस्थागत प्रसव में गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को जिले भर के चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की़ इस दौरान वैसे स्वास्थ्य उपकेंद्र जहां संस्थागत प्रसव लक्ष्य का 20 प्रतिशत है, वहां के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की योजनाअों की समीक्षा बैठक की, संस्थागत प्रसव में
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को जिले भर के चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की़ इस दौरान वैसे स्वास्थ्य उपकेंद्र जहां संस्थागत प्रसव लक्ष्य का 20 प्रतिशत है, वहां के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से कारण पृच्छा की गयी़ साथ ही इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखने का निर्देश सीएस को दिया गया है़ इसी तरह जापानी इंसेफ्लाइस्टिस का टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए इस बात पर निराशा जतायी गयी कि अभिभावकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की वजह से गढ़वा जिले में अभी तक मात्र 35585 बच्चों को ही इंजेक्शन दिया जा सका है़. यह लक्ष्य के 10 प्रतिशत से भी कम है़
जबकि 4.34 लाख बच्चों को टीका दिया जाना था़ इनमें एक से पांच साल तक के 6393, पांच से 10 साल तक के 12303 तथा 10 से 15 साल तक के 16889 बच्चों को इंजेक्शन दिया गया है़
उपायुक्त ने सभी प्रभारियों को यह निर्देश दिया कि वे वैसे विद्यालय जो बच्चों को टीका देने से इनकार कर रहे हैं, वहां विद्यालय परिवार व अभिभावकों के साथ बैठक करें और उन्हें टीका के संबंध में विस्तार से समझायें. यदि इसके बावजूद वे टीका लेने से इनकार करते हैं, तो जिला प्रशासन को सूचित करें. बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गयी कि संभ्रात घर के बच्चे जिन निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन विद्यालय में भी इस इंजेक्शन को लेकर भ्रांतियां फैली हुई है.
बैठक में मई महीने से शुरू हो रहे मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी़ इसमें शून्य से दो साल तक के बच्चे जिनका प्रतिरक्षण नहीं हो पाया है, उन्हें टीकाकरण किया जायेगा़ उपायुक्त ने वैसे सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों जहां ममता वाहन नहीं है, उस पंचायत में नये ममता वाहन के निबंधन कराने में दिलचस्पी लेने के निर्देश दिये़ ममता वाहन के निबंधन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से संपर्क करने को कहा गया़ इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, जिनका टीकाकरण नहीं हो सका है, उनका टीकाकरण करने के निर्देश दिये गये़ इस मौके पर सीएस डॉ टी हेंब्रम, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके रजक, डॉ जेपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola