जय बजरंग बली, जय हनुमान... से गूंजा शहर

Published at :12 Apr 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
जय बजरंग बली, जय हनुमान... से गूंजा शहर

हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा गढ़वा : हनुमान जयंती पर जिला मुख्यालय गढ़वा में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी़ गढ़वा में पहली बार हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गयी यह शोभायात्रा स्थानीय रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य पथ होते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामलला कुटी तक […]

विज्ञापन
हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा
गढ़वा : हनुमान जयंती पर जिला मुख्यालय गढ़वा में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी़ गढ़वा में पहली बार हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गयी यह शोभायात्रा स्थानीय रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य पथ होते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामलला कुटी तक गयी़, जहां एक समारोहपूर्वक शोभायात्रा का समापन हुआ़
शोभायात्रा को लेकर गढ़वा शहर के लोगों में काफी उत्साह देखा गया़ इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग व महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया़ श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर से हनुमानजी के बालरूप की मूर्ति को पालकी में बिठाकर शोभायात्रा की शुरुआत की़ हनुमानजी की पालकी को स्थानीय श्रद्धालु अपने कंधे पर स्वयं लेकर चल रहे थे़ गाजे-बाजे के साथ चल रही हनुमानजी की पालकी के आगे-आगे करीब दो किमी के मार्ग पर एकरंगा बिछाया गया था़ जगह-जगह पर हनुमानजी के स्वागत में पुष्पवृष्टि की जा रही थी़
इस दौरान हनुमानजी के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज रहा था़ शोभायात्रा में पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, नगरपरिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, जिप उपाध्यक्ष रेखा चौबे, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, समाजसेवी विजय केसरी, विनोद जायसवाल, कंचन साहू, डॉ अभिनित विश्वास, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, उत्तम जायसवाल, आशुतोष पांडेय, संजय कांस्यकार, विनय कांस्यकार,पिंटू जायसवाल, पिंटू गुप्ता, विशाल केसरी, रंथा नायक, नंदकुमार गुप्ता, नवीन तिवारी, बिट्टू जायसवाल, कंचन जायसवाल सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे़ रंका मोड़ पर युवा शक्ति संघ, मुख्यपथ पर शेरे पंजाब होटल एवं सोनपुरवा बस स्टैंड पर लाल भंडार द्वारा स्टॉल लगाया गया था़ इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह रामराज्य की शुरुआत है़ इस प्रकार के आयोजन हर साल होना चाहिए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola