अभिभावकों से अपने बच्चों पर निगरानी रखने का अनुरोध किया गया

बंशीधर नगर (गढ़वा) : प्रखंड के नरखोरियाकला ग्राम स्थित रामाश्रय विद्या निकेतन का आठवां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष तेज प्रताप पांडेय ने किया. श्री पांडेय ने विद्यालय की विशेषताओं से अभिभावकों को अवगत कराते हुए उनसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का आग्रह किया. विद्यालय के प्राचार्य रामानुज सिंह ने अभिभावकों से अपने […]
बंशीधर नगर (गढ़वा) : प्रखंड के नरखोरियाकला ग्राम स्थित रामाश्रय विद्या निकेतन का आठवां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष तेज प्रताप पांडेय ने किया. श्री पांडेय ने विद्यालय की विशेषताओं से अभिभावकों को अवगत कराते हुए उनसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का आग्रह किया. विद्यालय के प्राचार्य रामानुज सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर निगरानी रखने का अनुरोध किया. कहा कि बच्चों को बाइक व मोबाइल का शौकीन नहीं बनने दें. शिक्षकों ने बच्चों को अपने संबोधन में रूटीन के अनुसार पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राअों को पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




