संघ ने बीडीओ को बताया भ्रष्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2017 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

आवास योजना में प्रति लाभुक 20-20 हजार रुपये लेने का आरोप गढ़वा : गढ़वा बीडीओ प्रदीप कुमार महतो के क्रियाकलापों को लेकर पंचायत समिति सदस्य संघ व मुखिया संघ आमने-सामने आ गये है़ं पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गढ़वा प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ की मनमानी के खिलाफ धरना दिया […]
विज्ञापन
आवास योजना में प्रति लाभुक 20-20 हजार रुपये लेने का आरोप
गढ़वा : गढ़वा बीडीओ प्रदीप कुमार महतो के क्रियाकलापों को लेकर पंचायत समिति सदस्य संघ व मुखिया संघ आमने-सामने आ गये है़ं पंचायत समिति सदस्यों ने गुरुवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गढ़वा प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ की मनमानी के खिलाफ धरना दिया है़ जबकि दूसरी ओर मुखिया संघ की ओर से पत्रकार वार्ता कर बीडीओ के कार्यकलापों को संतोषप्रद कहा गया है़
पंचायत समिति सदस्य संघ के अध्यक्ष क्यास राम की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय पर दिये गये धरना में वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ द्वारा किसी भी बीडीसी को मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है़ नियमानुसार बीडीसी बोर्ड की बैठक में अनुमोदन के बाद ही विकास कार्यों को करना है, लेकिन इसके लिए तीन बैठकें आयोजित किये जाने के बावजूद बीडीओ बैठक में नहीं आये, यह उनकी कार्यशैली को दर्शाता है़ धरना के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिये आवेदन में बीडीओ पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर प्रति आवास 20-20 हजार रुपये की वसूली करने, शेड व डोभा निर्माण में 20 प्रतिशत कमीशन लेने, 14वें वित की राशि से होनेवाले कार्य को ग्रामसभा में पारित नहीं करने, लोगों पर दबंगई दिखाते हुए स्वयं को प्रभावशाली बताने आदि शामिल है़
आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, विधायक, सांसद व निगरानी विभाग को भेजी गयी है़ आवेदन में प्रमुख तेतरी देवी, उपप्रमुख मुनेश्वर तिवारी, राजेश्वर बैठा, बालजी चौहान, अमरेश पांडेय, एकबाल अंसारी, अनिल राम, संजय चौधरी, निशा देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, आरती देवी, ललिता देवी, अरविंद दुबे, चंचला रानी, हजरून निशा, कमला देवी, राकेश कुमार, भानु प्रताप देव सिंह, पिंकी कुजूर, प्रदीप पासवान, रामप्रवेश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




