शत-प्रतिशत बैंक खाता आधार से जोड़ें : उपायुक्त

Published at :07 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
शत-प्रतिशत बैंक खाता आधार से जोड़ें : उपायुक्त

एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश गढ़वा :उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को विभिन्न प्रकार के लाभुकों व कर्मियों का भुगतान डीबीटी के माध्यम से करने को लेकर संबंधित पक्षों के साथ बैठक की़ उन्होंने सभी सेविका, सहायिका, वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों, खा‍द्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुक, मनरेगा के मजदूर, छात्रवृत्ति के लाभुक […]

विज्ञापन

एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

गढ़वा :उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को विभिन्न प्रकार के लाभुकों व कर्मियों का भुगतान डीबीटी के माध्यम से करने को लेकर संबंधित पक्षों के साथ बैठक की़ उन्होंने सभी सेविका, सहायिका, वृद्धावस्था पेंशन के लाभुकों, खा‍द्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुक, मनरेगा के मजदूर, छात्रवृत्ति के लाभुक आदि का बैंक खाता एक सप्ताह के अंदर आधार कार्ड से एक सप्ताह के अंदर जोड़ने के निर्देश दिये़ अनुपालन नहीं होने पर संबंधित विभाग के जवाबदेह कर्मियेां व अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी़

उपायुक्त ने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इससे संबंधित निर्देश दिये है़ बारी-बारी से सभी विभागों की समीक्षा करने के दौरान बताया गया कि जन वितरण प्रणाली से जुड़े 2.53 परिवारों में से करीब एक लाख परिवार के मुखिया का आधार कार्ड अभी तक इससे नहीं जुड़ सका है़ जबकि मनरेगा के 152735 सक्रिय मजदूरों में से 67 प्रतिशत यानी 102930 का ही आधार कार्ड र्बैंक से जोड़ा जा सका है़

वृद्धावस्था, विकलांगता पेंशन एवं विधवा पेंशन आदि का लाभ ले रहे 97329 लाभुकों में से 88822 का आधार कार्ड जुड़ चुका है़ जबकि 1291 का गलत आधार कार्ड प्राप्त हुआ है़ गढ़वा जिले में सेवारत 2532 सेविका व सहायिकाओं में से अभी तक मात्र 838 का आधार कार्ड लिंकप किया जा चुका है़ उपायुक्त ने गुरूवार को पुन: बैठक करने का निर्देश देते हुए इसके पूर्व इसे पूरा करने के निर्देश दिये़ इस अवसर पर सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola