जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

जुलूस में शामिल झांकी बना आकर्षण का केंद्र नगरऊंटारी. रामनवमी के अवसर पर बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय में हिंदू सेना व श्रीराम सेना के तत्वावधान में बाजे-गाजे के साथ भव्य आकर्षक जुलूस निकाला गया. जुलूस लालाबागी स्थित हनुमान मंदिर परिसर से निकाला गया. जुलूस में लगभग 30 गांवों के लोग बाजे-गाजे व झांकियों के साथ […]
विज्ञापन
जुलूस में शामिल झांकी बना आकर्षण का केंद्र
नगरऊंटारी. रामनवमी के अवसर पर बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय में हिंदू सेना व श्रीराम सेना के तत्वावधान में बाजे-गाजे के साथ भव्य आकर्षक जुलूस निकाला गया. जुलूस लालाबागी स्थित हनुमान मंदिर परिसर से निकाला गया.
जुलूस में लगभग 30 गांवों के लोग बाजे-गाजे व झांकियों के साथ शामिल हुए. जुलूस में शामिल लोगों द्वारा जय श्रीराम, जय हनुमान के लगाये जा रहे नारों से पूरा अनुमंडल मुख्यालय गूंज रहा था.
जुलूस में शामिल झांकी आकर्षण के केंद्र थे. सबसे पहले अधौैरा ग्राम से श्रीराम रक्षावाहिनी का जुलूस निकला जो गांव से चल कर लालाबागी पहुंचा तथा पुन: वापस हो गया. जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. श्रीराम सेना का जुलूस बाजे-गाजे के साथ निकाला गया. जुलूस में श्रीराम सेना द्वारा प्रस्तुत झांकी बाल कलाकारों द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता व श्रीकृष्ण तथा बंदरों की सेना की झांकी आकर्षण के केंद्र थे. वहीं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे भक्ति गीत जुलूस में चार चांद लगा रहे थे. सबसे पीछे हिंदू सेना द्वारा बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला गया.
इधर अंजुमन कमेटी व व्यवसायी संघ द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत की व्यवस्था की गयी थी.जुलूस में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, शारदा महेश प्रताप देव, मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद, रघुराज पांडेय, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, शिवधारी राम, डॉ धर्मराज लाल अग्रवाल, विकास स्वदेशी, हृदया प्रसाद, विनीत कुमार शरद, रितेश कुमार, कमलेश्वर पांडेय, खुशदिल सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




