जय श्रीराम से भक्तिमय हुआ शहर

Published at :06 Apr 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
जय श्रीराम से भक्तिमय हुआ शहर

गढ़वा : रामनवमी त्योहार को लेकर गढ़वा शहर में विभिन्न अखाड़ा एवं पूजा समितियों की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान परंपरागत हथियारों से करतब दिखाये गये. गढ़वा शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये पंडालों के माध्यम से जुलूस का स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया़ जय भवानी […]

विज्ञापन
गढ़वा : रामनवमी त्योहार को लेकर गढ़वा शहर में विभिन्न अखाड़ा एवं पूजा समितियों की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान परंपरागत हथियारों से करतब दिखाये गये. गढ़वा शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये पंडालों के माध्यम से जुलूस का स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया़ जय भवानी अखाड़ा नगवां वार्ड नंबर चार की ओर से राम दरबार की आकर्षक झांकी निकाली गयी़ नगवां मुहल्ले से निकाली गयी यह झांकी पूरे शहर में घूमी़ इस दौरान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, जामवंत आदि का वेश धारण किये हुए कलाकारों को देखने के लिये श्रद्धालु काफी उत्सुक देखे गये़
इस झांकी के साथ जय भवानी अखाड़ा की ओर से जुलूस भी निकाली गयी़ इसमें आयोजन समिति के लोगों ने परंपरागत हथियारों से करबत भी दिखाये. इस मौके पर संरक्षक दीपक शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, प्रभु साव, अविनाश विश्वकर्मा, अध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सचिव श्रवण साव, मुकेश साव, उप सचिव गुड्डू गुप्ता, ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार व हीरा साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़
रामनवमी पूजा कमेटी जेनरल द्वारा रंका मोड़ पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया़ इसमें विभिन्न अखाड़ा के लोग वहां पहुंचकर अपना करतब दिखाये और झांकी व शोभायात्रा निकाली गयी़ कमेटी द्वारा बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रत्येक वर्ष विभिन्न अखाड़ा
को पुरस्कृत किया जाता है़ इसके अलावा भंडारा, पेयजल आदि की व्यवस्था करनेवाले लोगों को भी पुरस्कृत किया गया़ पुरस्कार वितरण के लिये एक निर्णायक कमेटी का गठन किया गया था़
कल्याणपुर में निकाला गया जुलूस : रामनवमी पर्व को लेकर गढ़वा शहर से सटे कल्याणपुर में जुलूस निकाला गया़ जुलूस कल्याणपुर देवीधाम से समिति के लोगों द्वारा परंपरागत तरीक से निकाला गया. इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ लोगों ने पारंपरिक हथियारों से चौक-चौराहों पर करतब भी दिखाये़ उक्त जुलूस देवीधाम से होते हुए शिव मंदिर जुटी मोड़ होते हुए धर्मडीहा सहारा चौक तक गया़ इसमें धर्मडीहा गांव के लोग भी काफी संख्या में शामिल थे़
इस मौके पर रामनवमी समिति के अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, मुरारी गौतम, कुमार मुन्ना कश्यप, धनंजय पासवान, जितेंद्र पासवान, रंजीत सिंह, कुमार सुशांत, विजय कुमार, छोटे लाल, बैकुंठ सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़ इसके अलावा आदर्श नगर सुखबाना, सोनपुरवा, टंडवा, चिनिया रोड, कचहरी आदि की ओर से जुलूस निकालकर शहर में भ्रमण कराया गया़ इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त देखी गयी़ मझिआंव मोड़, रंका मोड़, चिनिया मोड़ सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे़ पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने स्वयं भी कई स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola