नसंमो से कार्यकर्ता निष्कासित

Published at :08 Mar 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
नसंमो से कार्यकर्ता निष्कासित

नगरऊंटारी : नवजवान संघर्ष मोरचा के प्रखंड कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताअों की बैठक मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष विभूतिभूषण चौबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण लालमुनी यादव (पीपरडीह) को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि सभी पंचायतों के […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी : नवजवान संघर्ष मोरचा के प्रखंड कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताअों की बैठक मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष विभूतिभूषण चौबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण लालमुनी यादव (पीपरडीह) को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों का कार्य संतोषजनक नहीं है.
संतोषजनक कार्य नहीं करनेवाले पंचायत प्रतिनिधियों को कभी भी पदमुक्त किया जा सकता है. बैठक में नरही, कुशडंड़ व कधवन पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मोरचा के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी, पंचायत अध्यक्ष अनिल पासवान, अनुमंडल महासचिव रामरेखा पासवान, जितेंद्र यादव, अक्षयवर प्रसाद, अशोक सेठ, मुनीप यादव, नारद प्रजापति, रामप्रवेश प्रसाद, प्रो महमूद आलम, विकास पांडेय, संजित तिवारी, सत्यनारायण पांडेय, रमेश चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola