महायज्ञ से सुख समृद्धि आती है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

जलयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रंका में आयोजित चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह लोक जन जागरण कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया रंका : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह लोक जन जागरण कार्यक्रम बुधवार को कलश स्थापना के साथ आरंभ किया गया़ इस मौके […]
विज्ञापन
जलयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
रंका में आयोजित चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह लोक जन जागरण कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
रंका : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह लोक जन जागरण कार्यक्रम बुधवार को कलश स्थापना के साथ आरंभ किया गया़ इस मौके पर काफी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष व कुवांरी कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुईं. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ बड़ा तालाब पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर कर नगर भ्रमण किया गया़ कलश यात्रा की शुरुआत पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह व उनकी पत्नी पूनम देवी सिंह ने कलश उठाकर की. इस मौके पर गिरिनाथ सिंह ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र व समाज में सुख, शांति व समृद्धि आती है़ साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है़ समाज में एकजुटता आती है़
उन्होंने कहा कि रंका में गायत्री महायज्ञ होने से यहां की धरती और वातावरण दोनों शुद्ध हो गया़ यज्ञ से मानव कल्याण होता है़ श्री सिंह ने रंकावासियों से यज्ञ को तन-मन से सहयोग कर सफल बनाने की अपील की़ इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बनारसी पांडेय, ट्रस्टी दिलीप तिवारी, संतन मिश्रा,संजय सोनी, उप जोन प्रतिनिधि अरुण पाठक, महिला मंडल की जिला संयोजिका शोभा पाठक, ममता तिवारी, अनिता देवी, यज्ञ समिति के वाल्मीकि तिवारी,ब्रजेंद्र चौधरी, आनंदी तिवारी, अशोक सिंह, अशोक प्रसाद सौंडिक, विवेक चौधरी, किशोर कुमार, भिखारी पाल, राकेश कुमार, संजय सिन्हा, नवरंगी भुईंया, रामा तिवारी, पंकज सिन्हा सहित काफी संख्या में रंका व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




