साइनस की सर्जरी अब जिले में भी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड में इएनटी क्लिनिक का आइएमए के अध्यक्ष डॉ एम यासीन अंसारी ने उदघाटन किया गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित बालिका उवि मैदान के समीप बुधवार को एसके इएनटी क्लिनिक का उदघाटन आइएमए के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ एम यासीन अंसारी ने किया. डॉ अंसारी ने कहा कि इएनटी […]
विज्ञापन
शहर के कचहरी रोड में इएनटी क्लिनिक का आइएमए के अध्यक्ष डॉ एम यासीन अंसारी ने उदघाटन किया
गढ़वा : शहर के कचहरी रोड स्थित बालिका उवि मैदान के समीप बुधवार को एसके इएनटी क्लिनिक का उदघाटन आइएमए के अध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ एम यासीन अंसारी ने किया. डॉ अंसारी ने कहा कि इएनटी रोग से संबंधित गढ़वा में चिकित्सक का काफी अभाव था, अब इस क्लीनिक के माध्यम से इएनटी विशेषज्ञ डॉ जियाउल हक जिले के मरीजों के लिये उपलब्ध होंगे, वे एक अच्छे सर्जन हैं और उन्हें इसमें महारत हासिल है़ यह गढ़वा जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है़ उन्होंने कहा कि इएनटी से संबंधित रोगों के इलाज के लिये जिले के लोगों को शहर से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब मरीजों को अपने जिले में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी़ मौके पर उपस्थित डॉ पंकज प्रभात ने कहा कि डॉ जियाउल हक इएनटी के मास्टर ऑफ सर्जन हैं. पूरे पलामू प्रमंडल में इएनटी के सर्जन का घोर अभाव है जिसे इन्होंने पूरा किया है़ डॉ जियाउल हक का यहां आना जिले के लोगों के लिये वरदान साबित होगा़ डॉ पंकज ने कहा कि अब गढ़वा जिले के लोग संबंधित बीमारी से निजात के लिये इंडोस्कोपी सर्जरी करा सकेंगे, यह बड़ी बात है़
वहीं डॉ जियाउल हक ने कहा कि उनके यहां अत्याधुनिक मशीन से मरीजों की जांच व इलाज की सुविधा है़ उनके पास टौंसिल, थायराइड, कान के परदे का इलाज तथा साइनस का सर्जरी आदि की पूरी व्यवस्था है़ इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार, डॉ सुमित प्रसाद, डॉ कुमार निशांत सिंह, डॉ नीतू सिंह,डॉ पूर्वेंदू विमल, डॉ अरशद, डॉ ताहिर हुसैन, डॉ मोनजीर हसन,पूर्व नगर अध्यक्ष अनिता दत्त, हाजी नेजामुद्दीन अंसारी, मदनी खान, नसीमुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी,जमालूद्दीन अंसारी,सुरेश जायसवाल,मनीष केसरी, सूफियान अंसारी,हाफिज शमीम, हाजी शर्फुद्दीन, गुरुदत्त, उमान अंसारी,रसीद आलम, हसीब आलम,शम्मी आलम, बेलाल अहमद, अरहन अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




