कुलसचिव ने मारपीट की घटना की जांच की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : नीलांबर पीतांबर विवि के कुलपति डॉ एएन ओझा के निर्देश पर बुधवार को कुलसचिव डॉ अमर सिंह एसएसजेएस नामधारी कॉलेज पहुंचे़ इस दौरान उन्होंने मंगलवार को छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय व जेसीएम के प्रवक्ता धीरज दूबे के बीच हुई मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी ली़ उन्होंने दोनों छात्र […]
विज्ञापन
गढ़वा : नीलांबर पीतांबर विवि के कुलपति डॉ एएन ओझा के निर्देश पर बुधवार को कुलसचिव डॉ अमर सिंह एसएसजेएस नामधारी कॉलेज पहुंचे़ इस दौरान उन्होंने मंगलवार को छात्र संघ के अध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय व जेसीएम के प्रवक्ता धीरज दूबे के बीच हुई मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी ली़ उन्होंने दोनों छात्र नेताओं से अलग-अलग पूछताछ की एवं दोनों से लिखित आवेदन लिया़ इसके उपरांत उन्होंने प्रभारी प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव से भी घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली़
उन्होंने बताया कि कुलपति को किसी ने इस घटना की सूचना दी थी़ इसके उपरांत उन्होंने मुझे इसकी जांच कर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था़ इस संबंध में उन्होंने कॉलेज पहुंचकर सारे पहलुओं की एक-एक कर जानकारी ली़ इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित दूबे, नगर मंत्री अनिमेष चौबे, पूर्व जिला संयोजक अनुज सिंह, विवेक सिन्हा, शैलेश उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




