105 गरीब व असहायों को मिला कंबल

Published at :03 Jan 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
105 गरीब व असहायों को मिला कंबल

युवा समाजसेवी सह व्यवसायी शौकत खान ने रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव,सदर अस्पताल आदि स्थानों पर घूमकर गरीबों को कंबल देकर मनाया नया साल गढ़वा : शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह युवा समाजसेवी शौकत खान ने गरीबों के बीच कंबल वितरित कर नया साल मनाया़ श्री खान ने शनिवार व रविवार की शाम शहर के विभिन्न […]

विज्ञापन
युवा समाजसेवी सह व्यवसायी शौकत खान ने रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव,सदर अस्पताल आदि स्थानों पर घूमकर गरीबों को कंबल देकर मनाया नया साल
गढ़वा : शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह युवा समाजसेवी शौकत खान ने गरीबों के बीच कंबल वितरित कर नया साल मनाया़ श्री खान ने शनिवार व रविवार की शाम शहर के विभिन्न स्थानों पर ठंड में ठिठुर रहे 105 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया़ इससे गरीबो में काफी खुशी देखी गयी़ ठंड में कंबल मिलने से गरीबों को तात्कालिक राहत भी मिली़ इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड, रंका मोड़, चिनिया मोड़, स्टेशन, सदर अस्पताल आदि जगहों पर अपने परिवार के साथ पहुंच कर लोगों को कंबल दिये़ ठंड में ठिठुर रहे लोगों को अप्रत्याशित कंबल मिलने से उनके बीच काफी खुशी देखी गयी़ शौकत खान ने कहा कि वर्ष के अंत व नये वर्ष की शुरुआत में गरीबों के बीच जाकर उनकी सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है और ऐसा करके उन्हें काफी सुकून भी मिलता है़
उन्होंने कहा कि वे सोमवार को भी यह क्रम जारी रखेंगे़ शौकत खान गढ़वा प्रखंड के अटौला गांव के एक शहीद की याद में स्मारक बनवा रहे है़ं इसी माह उसका अनावरण भी किया जायेगा. इस मौके पर साहिर खान, हाजी परवेज, शम्मी खान, रफी खान, सानू खान, हाजी नौशाद खान, साजिद और विक्की उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola