हर मोरचे पर सरकार विफल : झामुमो
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने प्रेसवार्ता की गढ़वा : झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी व केंद्रीय कर्यसमिति सदस्य मनोज ठाकुर ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर रंगीन समारोह व सैर-सपाटे की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है़ नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार ने […]
विज्ञापन
झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने प्रेसवार्ता की
गढ़वा : झामुमो के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी व केंद्रीय कर्यसमिति सदस्य मनोज ठाकुर ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर रंगीन समारोह व सैर-सपाटे की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है़
नेताओं ने कहा कि रघुवर सरकार ने असफलताओं का दो वर्ष शांतिपूर्वक बीता चुकी है़ राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार का ऐसा बोलबाला पिछले 14-15 वर्ष में देखने को नहीं मिली थी. राज्य की जनता हतप्रभ है और सरकार रंगीन समारोह मनाकर अपना पीठ खुद थपथपा रही है़ नेताओं ने कहा कि मेघालय के बाद देश में सबसे अधिक अपराध यहां हो रहा है़ दहेज से जुड़े अपराधों में देश में पहला स्थान, दलितों के उत्पीड़न के मामले में तीसरा स्थान, विधि व्यवस्था में देश में 21वां स्थान, निवेश के दृष्टिकोण से 22वां स्थान, बेरोजगारी में आठवां स्थान झारखंड को प्राप्त है़ नेताओं ने कहा कि साल 2015 में पूरे देश भर में सिर्फ झारखंड में 25 फीसदी हत्याएं हुई. लेकिन रघुवर सरकार विफलताओं के इस लाश को विज्ञापन के कफन तथा घोषणाओं के फूलों से ढकने का प्रयास कर रही है़ नेताओं ने कहा कि जिले की उपायुक्त सिर्फ बैठक करने में व्यस्त है.
बैठक के अलावा कर्मियों का वेतन रोकने के अलावा उनका कोई उपलब्धि इस जिले के विकास के लिए नहीं है़ जिला विनाश की ओर जा रहा है़ बाइपास व एनएच-75 का मुद्दा खटाई में पड़ा हुआ है़
जिले में मनरेगा पूरी तरह फेल है़ नेताओं ने कहा कि अगामी 22 जनवरी को झामुमो के बैनर तले स्थानीयता के सवाल पर प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पलामू जिले के मनिका में आयोजित किया गया है़ इसमें गढ़वा जिले के प्रत्येक गांव से एक-एक व्यक्ति कार्यशाला में भाग लेंगे़ प्रेसवार्ता में उपरोक्त के अलावा जिला सचिव अहमद अली, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद व मिथिलेश ठाकुर फैंस क्लब के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




