नाबालिग छात्रा का अपहरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी रामनाथ राम की पुत्री अंचला कुमारी 28 दिसंबर की शाम से गायब है़ रामनाथ राम ने इस मामले में अपनी पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी मझिआंव थाना में दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में कहा गया है कि अंचला कक्षा सातवीं की छात्रा है़ बुधवार की […]
विज्ञापन
मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी रामनाथ राम की पुत्री अंचला कुमारी 28 दिसंबर की शाम से गायब है़ रामनाथ राम ने इस मामले में अपनी पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी मझिआंव थाना में दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में कहा गया है कि अंचला कक्षा सातवीं की छात्रा है़ बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे से उसका पता नहीं चल पा रहा है़
रामनाथ ने इस मामले में पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ईंटबांध गांव निवासी विकास कुमार चौहान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें कहा गया है कि विकास मझिआंव में ही जयराम बिंद के मकान में किराये पर रहता था तथा वह टेंपो चलाता था़ उन्होंने बताया कि उसी ने उसकी नाबालिग पुत्री का गलत नियत से अपहरण किया है़ आवेदन में इस पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है़
पुलिस कार्रवाई कर रही है : थाना प्रभारी : थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़ साथ ही विकास की गिरफ्तारी के लिए हुसैनाबाद थाना से संपर्क किया जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




