आरकेपीएस बना विजेता

Published at :28 Dec 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
आरकेपीएस बना विजेता

17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच गढ़वा : 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मंगलवार को आरके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 70 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया़ आरके पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते […]

विज्ञापन
17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच
गढ़वा : 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मंगलवार को आरके पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 70 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया़ आरके पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाये़ इसमें अतिफ जोया ने 60 एवं अनुज ने 18 रन बनाये़ ज्ञान निकेतन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अफजल ने चार विकेट प्राप्त किये़
ज्ञान निकेतन की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी़ ज्ञान निकेतन की ओर से अमन ने सर्वाधिक 17 रन बनाये़ आरकेपीएस की ओर से गेंदबाजी करते हुए आतिफ ने तीन व सारिक ने दो विकेट लिये़ आरकेपीएस के अतिफ जाया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि नवनीत शुक्ला ने दिया. इस अवसर पर नंद कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, सच्चितानंद धर दूबे, आशुतोष रंजन, आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी, अरुण पांडेय, मनोज पाठक, बलराम मेहता,उपस्थित थे़ मैच में अंपायर की भूमिका अमित उपाध्याय, सुभाष सिंह, मनोज तिवारी एवं विपुल ने निभायी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola