कैशलेस का ज्ञान स्वयं तक सीमित नहीं रखें : डीसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल पदाधिकारियों आदि को सोमवार को कैशलेस का प्रशिक्षण दिया गया़ समाहरणालय स्थित सभा कक्षा में कक्ष में डिजिटल फाइनेंशियल अवेयरनेस एंड एक्सेस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से रांची से प्रशिक्षक पहुंचे हुए थे़ कैशलेस पर आयोजित […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल पदाधिकारियों आदि को सोमवार को कैशलेस का प्रशिक्षण दिया गया़ समाहरणालय स्थित सभा कक्षा में कक्ष में डिजिटल फाइनेंशियल अवेयरनेस एंड एक्सेस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से रांची से प्रशिक्षक पहुंचे हुए थे़ कैशलेस पर आयोजित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने किया़
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैशलेस के बारे में सिर्फ जानकारी लेकर उसे अपने तक सीमित नहीं रखें. बल्कि कैशलेस ट्रांसजेक्शन शुरू करें और इसके बारे में दूसरे को भी अवगत करायें. प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे सीएससी/एसपीवी के स्टेट एंकर शंभु कुमार, स्टेट मैनेजर वसीम इमाम एवं निखिल कुमार ने कैशलेस के सभी पांच तरीकों के बारे में अधिकारियों को बताया़ उन्होंने एपीआइ, यूएसएसडी, इ वैलेट, एप्स एवं कार्ड पॉश मशीन के बारे में विस्तार से बताया़
इस मौके पर उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, एसडीओ राकेश कुमार, सूचना एवं प्रौद्योगिक पदाधिकारी आशिष कुमार, सीएससी मैनेजर कौशल किशोर, मनीष कुमार, गढ़वा चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष बबलू पटवा एवं सभी सीएससी संचालक उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




