अनुमंडल व ग्रिड निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान चलेगा

Published at :27 Dec 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल व ग्रिड निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान चलेगा

गढ़वा : मझिआंव अनुमंडल सह विद्युत ग्रिड निर्माण संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ एसएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में हुई. इस मौके पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि बरडीहा प्रखंडवासियों का वर्षों से जनप्रतिनिधियों द्वारा शोषण किया जा रहा है़ अभी तक जो भी जनप्रतिनिधि बने, वे जान-बूझ कर इस […]

विज्ञापन
गढ़वा : मझिआंव अनुमंडल सह विद्युत ग्रिड निर्माण संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ एसएन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में हुई. इस मौके पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि बरडीहा प्रखंडवासियों का वर्षों से जनप्रतिनिधियों द्वारा शोषण किया जा रहा है़ अभी तक जो भी जनप्रतिनिधि बने, वे जान-बूझ कर इस क्षेत्र को उपेक्षित रखने का काम किये हैं.
लेकिन अब जनता अनुमंडल व ग्रिड निर्माण को लेकर चुप नहीं बैठेगी़ समिति के प्रवक्ता बजेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा कांडी एवं सकरकोनी में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है़ उसी को एक सोची-समझी साजिश के तहत ग्रिड निर्माण का दर्जा बताया जा रहा है़, जबकि ऐसा कुछ नहीं है़ उन्होंने इसको लेकर एक व्यापक जन आंदोलन करने की आवश्यकता बतायी़ उन्होंने कहा कि आरइओ द्वारा मझिआंव से कांडी एवं सुंडीपुर रोड बनवाया गया है़ इसमें जनता को धोखे में रख कर उनके जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया़ ग्रामीणों को आजतक इसका मुआवजा नहीं मिला़ उन्होंने सतबहिनी झरना को तीर्थस्थल का दर्जा नहीं दिये जाने पर भी रोष व्यक्त किया़ उन्होंने कहा कि इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा़
बैठक में उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, महेंद्र दूबे, बबलू विश्वकर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये़ इसके बाद समिति के पदाधिकारियों द्वारा ललगड़ा, बभनी, सलगा, बरडीहा, लेभरी, खरडीहो, कोल्हुआ आदि गांव का दौरा भी किया़ बैठक में महेंद्र दुबे, गौतम विश्वकर्मा, संजय राम, रामप्रसाद मिस्त्री, शौकत अंसारी, अशोक साह, रोहित कुमार विश्वकर्मा, राजकिशोर विश्वकर्मा, रंजन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola