सिलिदाग मवि के पारा शिक्षकों का वेतन रोका

Published at :24 Dec 2016 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिदाग मवि के पारा शिक्षकों का वेतन रोका

डीइओ बलेश्वर सहनी ने मेराल, रमना व नगरऊंटारी के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गढ़वा : जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने जिले के मेराल, रमना व नगरउंटारी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान रमना प्रखंड के सिलिदाग वन राजकीय मवि के दौरान 783 नामांकित बच्चों में से मात्र 382 बच्चे […]

विज्ञापन

डीइओ बलेश्वर सहनी ने मेराल, रमना व नगरऊंटारी के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया

गढ़वा : जिला शिक्षा पदाधिकारी बालेश्वर सहनी ने जिले के मेराल, रमना व नगरउंटारी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान रमना प्रखंड के सिलिदाग वन राजकीय मवि के दौरान 783 नामांकित बच्चों में से मात्र 382 बच्चे ही उपस्थित पाये गये़ जबकि विद्यालय में नौ सरकारी एवं नौ पारा शिक्षक कार्यरत थे़ बच्चों की उपस्थित संतोषजनक नहीं पाये जाने पर डीइओ ने सभी पारा शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी़ साथ ही जब तक संतोषजनक उपस्थिति नहीं होगी, तब तक वेतन भुगतान शुरू नहीं किये जाने की चेतावनी दी है़

इसके अलावा परियोजना बालिका उवि अकलवानी, राजकीयकृत प्लस टू उवि मेराल, प्रस्तावित बालिका उवि रमना, राजकीयकृत प्लस उवि रमना, सरस्वती विद्या मंदिर नगरउंटारी, राजकीयकृत बालिका उवि नगरऊंटारी तथा राजकीयकृत प्लस टू उवि नगरऊंटारी का भी निरीक्षण किया़ सभी विद्यालयों में डीइओ ने मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए विशेष कक्षा संचालित करने के निर्देश दिये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola