गढ़वा : युवक की मौत के विरोध में सड़क जाम

Published at :23 Dec 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : युवक की मौत के विरोध में सड़क जाम

रंका (गढ़वा) : गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार को सांसद वीडी राम की स्कॉर्ट जीप के धक्के से बाइक सवार मतिराम की मौत हो गयी थी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को गढ़वा-अंबिकापुर सड़क (एनएच-75) जाम कर दी़ इससे बस एवं मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ ग्रामीण सांसद वीडी राम को घटनास्थल पर […]

विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर बुधवार को सांसद वीडी राम की स्कॉर्ट जीप के धक्के से बाइक सवार मतिराम की मौत हो गयी थी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को गढ़वा-अंबिकापुर सड़क (एनएच-75) जाम कर दी़ इससे बस एवं मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ ग्रामीण सांसद वीडी राम को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, पांच लाख रुपये मुआवजा और बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे.

जाम की सूचना के बाद विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, रंका एसडीपीओ विजय कुमार एवं बीडीओ नरेश रजक ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया़ उन्होंने मांगों से सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया़ विधायक ने मतिराम के पुत्र नितेश को गोद लेने की बात कही. सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि वे अपने निजी खर्च से नितेश को उच्च शिक्षा दिलायेंगे. साथ ही उन्होंने मृतक की पत्नी को अनुबंध पर नौकरी दिलाने तथा 10 हजार रुपये तत्काल दिलाने का आश्वासन दिया़ इसके बाद जाम हटाया गया़

इस मौके पर जिप सदस्य उमा देवी, भाजपा रंका मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ राम, दलित सुरक्षा अधिकार मंच के संयोजक संजय गौतम, मुखिया सुधीर कुमार, उत्तम पांडेय, ओमप्रकाश दास, वैजनाथ राम, देवेंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार रवि, सुकन सिंह आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola