गढ़वा सहित तीन जगहों पर खुला धान क्रय केंद्र

Published at :21 Dec 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा सहित तीन जगहों पर खुला धान क्रय केंद्र

जिले के पांच अन्य प्रखंडों में भी जल्द शुरू किये जायेंगे धान क्रय केंद्र : जिला आपूर्ति पदाधिकारीअधिकारियों ने बाजार समिति गढ़वा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति सहित जिले के अन्य चार स्थानों पर मंगलवार से धान क्रय केंद्र शुरू कर दिया गया […]

विज्ञापन
जिले के पांच अन्य प्रखंडों में भी जल्द शुरू किये जायेंगे धान क्रय केंद्र : जिला आपूर्ति पदाधिकारीअधिकारियों ने बाजार समिति गढ़वा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया
गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति सहित जिले के अन्य चार स्थानों पर मंगलवार से धान क्रय केंद्र शुरू कर दिया गया है़ इसमें 22 दिसंबर से किसानों से धान की खरीद होना शुरू कर दिया जायेगा़
इसके लिए किसानों को तिथि से संबंधित एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा रहा है़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी जावेद अनवर इदरिशी ने बाजार समिति स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली़ उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में 1.10 हजार क्विंटल धान की खरीद करनी है़ यह जिले में कुल उत्पादित धान का 10 से 15 प्रतिशत है़
उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में धान की कटनी व दवनी का काम लगभग समाप्त हो चुका है और किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए उत्सुक है़ं उन्होंने बताया कि अभी कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा के अलावा प्रखंड परिसर नगरऊंटारी, प्रखंड कार्यालय रंका व प्रखंड कार्यालय भंडरिया में धान क्रय केंद्र शुरू किये जा रहे है़ं लेकिन जल्द ही पांच अन्य प्रखंडों में भी धान क्रय करने की व्यवस्था शुरू की जायेगी़ उन्होंने कहा कि किसानों का निबंधन किया गया है, उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर उन्हें जिस दिन उत्पाद लाने से संबंधित मैसेज भेजा जायेगा, उस दिन वे आकर अपना धान बेच सकते है.
इसके लिए पहले से उत्पाद को बाजार समिति लाकर वहां इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है़ उन्होंने बताया कि जिन किसानों का धान 22 दिसंबर को क्रय किया जायेगा, उन्हें एसएमएस भेज दिया गया है़ निरीक्षण के मौके पर कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव सहित एफसीआइ पलामू के अधिकारी भी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola